फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जतिन चौहान व देविंद्र सौक्टा बने जुब्बल भाजपा मंडल के महामंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा मंडल जुब्बल अध्यक्ष मीनाक्षी मांटा ने किया कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। भाजपा मंडल जुब्बल की नई कार्यकारिणी गठित हो गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी मांटा ने कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें शकुंतला डोड, हरीश केस्टा, नरेंद्र चौहान, पवन पिरटा को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जतिन चौहान व देविंद्र सोक्टा को महामंत्री और सुधा सूद को कोषाध्यक्ष बनाया है। इनके अलावा पूनम मोक्टा, तारा सिंह, अनिल चौहान, संतोष ठाकुर, रोशन लाल को सचिव बनाया है। शिशुपाल को मीडिया प्रभारी, पंकज शर्मा को प्रवक्ता, सरदार धांटा को कार्यालय सचिव, दिनेश जस्टा को आईटी संयोजक, सुमित घमटा को आईटी सह संयोजक, कुशाल मेहता को सोशल मीडिया संयोजक, सुनील कुमार को सोशल मीडिया सह संयोजक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें