फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा मंडल ने सम्मानित किए वरिष्ठ कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। भारतीय जनता पार्टी रोहड़ू मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक मंडल अध्यक्ष विजय मेहता की अध्यक्षता में सर्किट हाउस रोहड़ू में हुई। बैठक में भाजपा नेता शशिबाला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहड़ू भूपेंद्र रांटा और अन्य वरिष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं में बनवारी लाल, प्रेमलाल नेगी, मोहन सिंह भावटा, दिना लाल जीरान, रमेश चौहान, कृष्ण लाल और रमेश कपटा को सम्मानित किया गया। इस दौरान शशिबाला कहा कि वरिष्ठ लोगों को सम्मानित करते हुए गर्व हो रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय मेहता ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें