फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बाढ़ प्रभावितों के लिए भाजपा महासू ने भेजी राहत सामग्री की दूसरी खेप

विज्ञापन
बाढ़ से प्रभावित मंडी जिला के सराज और करसोग क्षेत्रों के लोगों की मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी
विज्ञापन
ठियोग। मंडी जिले में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ से प्रभावित मंडी जिला के सराज और करसोग क्षेत्रों के लोगों की मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी की महासू जिला इकाई ने मंगलवार को ठियोग से राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। इस खेप में किचन किट सहित आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल है। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण फाल्टा ने बताया कि यह सहायता चौपाल विधानसभा के विधायक बलवीर वर्मा, चेतन बरागटा, अजय श्याम, शशि बाला, कौल नेगी और पार्टी कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास और सेवा भाव का परिणाम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं विशेषकर महासू जिले के साथियों का इस मानवीय पहल में सहयोग देने के लिए हृदय से आभार जताया। उन्होंने कहा विपदा की इस घड़ी में भाजपा का हर कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने को संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा महासू जिला इकाई आने वाले समय में यदि जरूरत पड़ी, तो और अधिक सहायता भेजने का हर संभव प्रयास करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें