फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा नेता कौल ने राज्यपाल का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर के परिधि गृह में राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने बुधवार को रामपुर पहुंचने पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से परिधि गृह में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल का स्वागत और अभिनंदन किया। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के शुभारंभ पर उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। कौल सिंह नेगी ने कहा कि राज्यपाल से मुलाकात के दौरान उन्हें उनका मार्गदर्शन और स्नेहपूर्ण सानिध्य प्राप्त हुआ। उन्होंने राज्यपाल के रामपुर आगमन पर आभार जताते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय लवी मेला क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है। इस मौके पर भाजपा महामंत्री राममूर्ति चौहान, विजय गुप्ता, नीना शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें