फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भूस्खलन से बाधित हुई जगातखाना-थाचवा स्कूल सड़क

विज्ञापन
जगातखाना थाचवा सड़क भूस्खलन के कारण हुई बा​धित। संवाद
विज्ञापन
पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बढ़ी लोगों की परेशानी
विज्ञापन

भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने के कारण सड़क पर आवाजाही मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शहर के साथ लगती जगातखाना पंचायत की जगातखाना-थाचवा स्कूल सड़क पर भूस्खलन होने से यातायात बाधित हो गया है। मंगलवार शाम को सड़क के ऊपर स्थित पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिरने के कारण सड़क पर आवाजाही मुश्किल हो गई है। इससे वाहन चालकों समेत राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, सड़क से गुजरने वाले लोगों पर पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होने का खतरा भी बना हुआ है। यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों के लोगों के लिए आवाजाही का प्रमुख साधन है। रोजाना सैकड़ों लोग इस सड़क से होकर गुजरते हैं। इनमें स्कूली बच्चे, किसान, ग्रामीण और विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। ऐसे में सड़क बाधित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर, स्कूली बच्चों और रोजमर्रा के कामकाज के लिए इस सड़क का इस्तेमाल करने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरने के बाद सड़क पर खतरा बना हुआ है। ऐसे में मलबा हटाए बिना मार्ग से आवाजाही करना जोखिमभरा हो सकता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द मशीनरी तैनात कर सड़क से मलबा हटाने और यातायात बहाल करने की मांग उठाई है। जगातखाना पंचायत प्रधान मोती राम ने बताया कि सड़क से मलबा हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग के समक्ष मशीनरी लगाने का मामला उठाया गया है। विभाग से जल्द मशीन भेजकर मलबा हटाने का आग्रह किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शीघ्र ही सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

जगातखाना थाचवा सड़क भूस्खलन के कारण हुई बाधित। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें