फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सी-ग्रेड सेब के समर्थन मूल्य में वृद्धि की जाए

विज्ञापन
तहसीलदार कोटखाई को ज्ञापन सौंपता भाजपा किसान मोर्चा जुब्बल नावर कोटखाई का प्रतिनि​धिमंडल। स्रोत
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा ने बागवानों की समस्याओं पर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। भाजपा किसान मोर्चा जुब्बल-नावर-कोटखाई ने वीरवार को तहसीलदार कोटखाई के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रियों को ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने सेब बागवानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। इस अवसर पर भाजपा नेता चेतन बरागटा भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। ज्ञापन में कहा गया कि सेब उत्पादक घटते उत्पादन, नई बीमारियों, बढ़ती लागत और उपज का उचित मूल्य न मिलने जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। किसान मोर्चा ने एमआईएस के तहत सी-ग्रेड सेब का समर्थन मूल्य बढ़ाने की मांग की। उन्होंने एचपीएमसी व हिमफेड का लंबित भुगतान तुरंत जारी करने को भी कहा। बागवानों को समय पर दवाइयां और तकनीकी मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो बागवानों की आर्थिक स्थिति और खराब हो सकती है। उन्होंने सरकार से बागवानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने का आग्रह किया। भाजपा नेता चेतन बरागटा ने एंटी-हेलनेट की लंबित सब्सिडी जारी करने की मांग की। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और नई बीमारियों पर अनुसंधान करवाने को भी कहा। सेब खरीद केंद्रों पर सी-ग्रेड सेब की खरीद में कथित अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी उठाई गई। लीफ फॉल सहित विभिन्न बीमारियों की रोकथाम के लिए वैज्ञानिक उपाय करने तथा बागवानों के सभी लंबित भुगतान जल्द जारी करने की भी मांग की गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें