फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बाहली में 25 से शुरू होगी वॉलीबाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
. विजेता टीम को मिलेगी 24 हजार इनामी राशि
विज्ञापन


. प्रतियोगिता के आयोजन में जुटी आयोजक कमेटी

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जय मां दुर्गा नवयुवक मंडल बाहली की ओर से अनु मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वॉलीबाल प्रतियोगिता 25 जुलाई से शुरू होगी और 28 को समापन होगा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 24 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। जय मां दुर्गा नवयुवक मंडल बाहली के अध्यक्ष राजेश भलूनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर चर्चा की गई और आगामी रूपरेखा तैयार की। अध्यक्ष राजेश भलूनी ने कहा कि बाहली मेले के उपलक्ष्य पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। नशा छोड़ो-खेल खेलो का संदेश दिया जाएगा। वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 24 हजार रुपये नकद राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। वहीं, उपविजेता टीम को 12 हजार इनामी राशि और ट्रॉफी दी जाएगी। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक इनामों से पुरस्कृत किया जाएगा। 23 जुलाई को लाइव टाइज डाली जाएगी। उन्होंने कहा कि महिला रस्साकशी प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। विभिन्न महिला मंडलों की टीमें स्पर्धा में दमखम दिखाएंगी। इस मौके पर उपाध्यक्ष निखिल नेगी, सचिव महावीर नेगी और कोषाध्यक्ष हैप्पी भलूनी सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें