फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का मूल आधार उसका सशक्त अैर अनुशासित संगठन : डॉ. सिकंदर

विज्ञापन
ठियोग में भाजपा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
विज्ञापन
. ठियोग के बगैण में भाजपा जिला महासू की बैठक में संगठन की मजबूत पर हुई चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग विधानसभा क्षेत्र के बगैण में सोमवार को भाजपा जिला महासू की बैठक हुई। अध्यक्षता महासू जिलाध्यक्ष अरुण फाल्टा ने की। राज्यसभा सांसद एवं संगठनात्मक जिला महासू के प्रभारी डॉ. सिकंदर कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। सह प्रभारी आशुतोष वैद्य भी बैठक में शामिल हुए। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि भाजपा का मूल आधार उसका सशक्त और अनुशासित संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि हर स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना और बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ को मजबूत करना प्राथमिकता है। जिलाध्यक्ष अरुण फाल्टा ने कहा कि बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत रणनीति तैयार करना था। उन्होंने सभी मंडलों को बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में संगठन विस्तार, भविष्य की राजनीतिक गतिविधियों, बूथ सशक्तिकरण और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर वर्मा, भाजपा प्रदेश आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी चेतन बरागटा, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ठियोग के नेता अजय श्याम, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा, शशि बाला, रामपुर, भाजपा नेता कौल सिंह नेगी सहित जिले के सभी 13 मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें