फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: चोरी के आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
त्यावल-ज्यूरी गांव में हुई थी वारदात
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रिकांगपिओ)। झाकड़ी के त्यावल-ज्युरी गांव में ठेकेदार के स्टोर से 20 लाख रुपये का सामान चुराने के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों को तीन दिन के रिमांड के बाद सोमवार को फिर से अदालत में पेश किया गया। मामले की शिकायत त्यावल-ज्यूरी गांव के भगत चंद ने दी है। शिकायत के अनुसार मंगलवार की रात को चोरों ने भगत चंद के घर धरातल मंजिल पर स्थित स्टोर का ताला तोड़ा। चोरों ने स्टोर से करीब 20 लाख रुपये की कीमत का सामान चोरी कर लिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने एक टीम गठित की। टीम ने डिजिटल साक्ष्य एकत्रित किए। चारों की लोकेशन चंडीगढ़ मिली। पुलिस ने चंडीगढ़ में तीन व्यक्तियों को गाड़ी के साथ पकड़ लिया। उनसे पूछताछ के बाद ज्यूरी से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान वेद प्रकाश निवासी गांव नगरांव तहसील कुमारसैन जिला शिमला, दिनेश जिष्टु निवासी भदासा तहसील कुमारसैन, सचिन निवासी गांव छाछी तहसील ननखरी जिला शिमला और शुभम सुनैल निवासी ग्राम त्यावल तहसील रामपुर जिला शिमला के रूप में हुई है। थाना प्रभारी सुनील दत्त नेगी ने बताया कि आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें