फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा ने कुंगश में मनाई मंडल स्तरीय डॉ. आंबेडकर जयंती

विज्ञापन
आनी के कुंशग में भाजपा की ओर से अंबेडकर जयती पर आयोजित समारोह में उपस्थित लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। भारतीय जनता पार्टी आनी मंडल ने कुंगश में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने संविधान निर्माता को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि और पूर्व एपीएमसी चेयरमैन अमर ठाकुर ने बतौर वशिष्ठ अतिथि शिरकत की। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके द्वारा किए गए सामाजिक व संवैधानिक योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पोएग निवासी 97 वर्षीय बुजुर्ग धनीराम को विधायक लोकेंद्र कुमार ने सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनंत राम सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में रूपेंद्र ठाकुर, उगम ठाकुर, रत्न भारती, सोहन नेगी, बरचंद ठाकुर, भागचंद सोनी, संजय कुमार, जगदीश, लता ठाकुर, आशा ठाकुर, रीना ठाकुर, डोलमा सोनी, युवराज ठाकुर, संदीप चौहान, राकेश ठाकुर, प्रेम ठाकुर सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें