फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पाता पानरा हो मेरी गंगिए ... पर खूब नाचे लोग

विज्ञापन
कशोली में आयोजित बिरशी मेले के शुभारंभ पर मुख्यातिथि को सम्मानित करते मेला कमेटी के सदस्य। संवा
विज्ञापन
दीवान-शिवान, राहुल और निकी के तरानों पर झूमी नोगवैली
विज्ञापन


परशुराम मंदिर में बिरशी मेले में दिनभर चला नाटियों का दौर

ढोल-नगाड़ों की थाप और डीजे की धुनों पर झूमे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

डंसा (रामपुर बुशहर)। भगवान परशुराम की चार ठहरियों में शुमार देवता साहिब दमुख डंसा के मंदिर परिसर में बिरशी मेले में नाटियों पर लोग खूब झूमे। दिनभर मेले में वाद्ययंत्रों की धुनों पर महिलाओं और पुरुषों ने नाटियों का दौर चलाया। वहीं, डीजे की धुनों पर भी लोग जमकर थिरके। बुधवार को परशुराम सांस्कृतिक एवं नाटक क्लब के तत्वाधान में बिरशी मेला-2025 हर्षोल्लास से मनाया गया। मेले में महानाटी आकर्षण का केंद्र रही। लोक गायकों ने भी अपने गीतों से खूब रंग जमाया। लोक कलाकारों ने पहाड़ी, किन्नौरी और फिल्मी गीतों पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। दीवान-शिवान, राहुल शर्मा, विजय शर्मा और निकी नेगी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। गायकों ने पाता पानरा हो मेरी गंगिए, देव चलो चत्तरा खंड देवी धारा रे मेड़े, दाठू रूबी रा लाण और रोहड़ू मेले जाणा जैसे कई गीत पेश कर धमाल मचाया। इससे पूर्व बिरशी मेले में डंसा पंचायत के उपप्रधान गुलजारी लाल डमालू और मंदिर समिति प्रधान खेल चंद नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने विधिवत रूप से मेले का शुभारंभ किया। समाजसेवी बंसी लाल कायथ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पंचायत की ओर से परशुराम सांस्कृतिक एवं नाटक क्लब को 10 हजार नकद राशि और मंदिर समिति की ओर से क्लब को 20 हजार का चेक प्रदान किया गया। मेले में देवता साहिब दमुख के रथ को विशेष रूप से सजाया गया। हजारों लोगों ने देवता साहिब के दर पर शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। उपप्रधान जीएल डमालू और समिति प्रधान खेल चंद नेगी ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति के परिचायक हैं। ऐतिहासिक बिरशी मेला सदियों से मनाया जा रहा है। आधुनिकता के दौर में भी धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का परंपरा आज भी कायम रखी है।

कशोली में आयोजित बिरशी मेले के शुभारंभ पर मुख्यातिथि को सम्मानित करते मेला कमेटी के सदस्य। संवा

कशोली में आयोजित बिरशी मेले के शुभारंभ पर मुख्यातिथि को सम्मानित करते मेला कमेटी के सदस्य। संवा

कशोली में आयोजित बिरशी मेले के शुभारंभ पर मुख्यातिथि को सम्मानित करते मेला कमेटी के सदस्य। संवा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें