फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत : राकेश डोगरा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राकेश डोगरा ने कहा कि केंद्र सरकार के 2025-26 के बजट ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी है। बजट में सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखा है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा को निर्देशित करता है। कृषि और किसानों के कल्याण पर ध्यान दिया है। गरीब, महिलाओं और युवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि 12 लाख तक टैक्स में छूट दी जाएगी। यह छूट मध्यम वर्ग की वित्तीय खुशहाली बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगी। डोगरा ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड को तीन लाख रुपये से बढ़कर पांच लाख रुपये किया गया है। पीएम धन ध्यान कृषि योजना से 1.7 करोड़ किसानों को फायदा होगा। केंद्र की एजेंसियां चार साल में तुअर, उड़द, मसूर खरीदेंगी। बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा। सब्जी, फल की पैदावार बढ़ाने के लिए राज्यों के साथ मिलकर प्रयास किए जाएंगे। जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाया गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए राज्यों को डेढ़ लाख करोड़ का बजट, हर सरकारी अस्पताल में कैंसर सेंटर खोलवे का फैसला जन हितैषी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें