रामपुर बुशहर। डीएवी एसजेवीएन दत्तनगर में वीरवार को छात्र अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। इसमें भुवनेश को हेड ब्वॉय और नव्या को हेड गर्ल चुना गया।
समारोह में डीएसपी शिवानी महला बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि ने चारों सदनों के कप्तानों को बैज सहित सदन ध्वज देकर दायित्व प्रदान किया।
खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य विभागों के मुख्य छात्रों को बैज लगाकर सम्मानित किया। कक्षा 12वीं के विद्यार्थी भुवनेश को हेड ब्वॉय और नव्या को हेड गर्ल को बैज लगाकर उन्हें दायित्व प्रदान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मुक्ता ने सभी छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
डीएवी गान के उपरांत मुख्य अतिथि ने यूपीएससी की परीक्षा में किए गए संघर्षों और अपने कई अनुभव साझा किए। विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। संवाद