गड़ेज पंचायत के डरोपा में भूतेश्वर महादेव के मंदिर और गांव के लिए तैयार हुआ कंक्रीट का रास्ता l
- फोटो : credit
नित्थर (कुल्लू)।
नित्थर उपतहसील की गड़ेज पंचायत के ढरोपा में भूतेश्वर महादेव मंदिर और गांव को जोड़ने वाले रास्ते की हालत अब सुधर गई है। लंबे समय से जर्जर रास्ते पर कंक्रीट का कार्य करवाया गया है। इससे ग्रामीणों के साथ मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी आवाजाही में राहत मिलेगी। पहले रास्ते की हालत खराब होने के कारण ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी रास्ते से भूतेश्वर महादेव मंदिर तक भी पहुंचा जाता है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। कंक्रीट कार्य होने के बाद अब मंदिर और गांव तक पहुंचना काफी आसान हो गया है। गड़ेज पंचायत के प्रधान दलीप जोशी ने बताया कि मंदिर और गांव के लिए जाने वाले रास्ते की हालत में सुधार होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से खराब रास्ते के कारण लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं, लेकिन अब कंक्रीट कार्य पूरा होने से यह समस्या काफी हद तक दूर हो गई है।