फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भीमाकाली मंदिर सराहन में बर्फ ने ओढ़ी सफेद चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। माता भीम काली की नगरी एवं पर्यटन स्थल सराहन में बर्फ की चादर बिछ गई है। भीमाकाली माता मंदिर और आसपास के क्षेत्र में बर्फबारी के बाद मनमोहक नजारा दिखाई दे रहा है। काफी लंबे समय के इंतजार के बाद सीजन की बर्फबारी ने बागवानों के चेहरे पर रौनक ला दी है। अच्छी बर्फबारी से बागवान काफी खुश हैं। रामपुर उप मंडल में सराहन और आसपास के क्षेत्र में कई लाखों पेटी सेब का उत्पादन होता है। यह बर्फबारी सेब के लिए चिलिंग ऑवर्स को पूरा करने में अहम साबित होगी। बर्फबारी से जहां सेब के पौधों को कई रोगों से निजात मिलेगी, वहीं अब बागवान बगीचों के प्रबंधन कार्य भी शुरू हो पाएंगे। बर्फ गिरने के बाद सराहन की ओर आने वाले सभी रास्ते बंद हो गए हैं। ज्यूरी से सराहन जाने वाले वाहन सात किलोमीटर पहले चकाई तक ही पहुंच रहे हैं। बर्फबारी से भीमाकाली मंदिर और बाजार सुनसान पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें