फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर के ऊपरी क्षेत्रों में बिछी बर्फ की चादर

विज्ञापन
विज्ञापन
. रात को तेज हवा से देहरा में गिरे पेड़
विज्ञापन

नित्थर (कुल्लू)। उप तहसील नित्थर के ऊपरी क्षेत्रों में वीरवार रात से तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं। देहरा पंचायत में सफेदे के पेड़ गिर गए। शुक्रवार सुबह से नित्थर के ऊपरी क्षेत्रों मे बर्फबारी का दौर शुरू हुआ। शिल्लाबाग, एडशी, बुआई, ढमाह, झल्ली, घरोली, चेबड़ी, दुराह, सराहर, लटंडागई, कुठेड़ और कटाहर में करीब 10 सेंटीमीटर तक बर्फ की चादर बिछ गई। नित्थर के निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। वहीं, बागवान भूपिंद्र चौहान, सुनील भारती, जयसुख, दिनेश कुमार, गोपाल सिंह, विजय और हरदयाल सिंह ने कहा कि बारिश-बर्फबारी बागवानी कार्य के लिए संजीवनी से कम नहीं है। बर्फबारी से नित्थर की ऊपरी घाटी गुलजार हो गई है। नित्थर के निचले क्षेत्रों में चार माह का सूखा भी खत्म हो गया है। किसान मटर, साग और सब्जी भी अब लगा सकेंगे। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने एडवाइजरी जारी की है कि सावधानी से सफर करें। बर्फबारी और बारिश से कई माह का सूखा समाप्त हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें