फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भाजपा ने क्षेत्र की समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
तकलेच में आयोजित बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते कौल सिंह नेगी। स्रोत : भाजपा
विज्ञापन
बैठक में युवा नेता कौल सिंह ने कार्यकर्ताओं को पढ़ाया एकजुटता का पाठ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर ने ग्राम केंद्र तकलेच में बैठक की। बैठक में भाजपा युवा नेता कौल सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर नरेश चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक विषयों सहित पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। वहीं, क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं सहित कई अन्य मुद्दों को लेकर भी चर्चा की गई। कौल नेगी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा और नई ऊर्जा के साथ संगठन के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी चर्चा की गई और उन्हें घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा कि बैठक में वीबी जी राम जी भारत विकसित रोजगार सृजन योजना और एसआईआर पर कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की। युवा नेता कौल नेगी ने संगठन की मजबूती, अनुशासन और विचारधारा पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती को ही भविष्य की सबसे बड़ी शक्ति बताते हुए समर्पण भाव से कार्य करने का संदेश दिया। इस मौके पर ग्राम केंद्र अध्यक्ष धर्म पाल कायथ, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें