चंद्रमोहन ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु से मिल कर चौपाल विधानसभा क्षेत्र की विकासात
क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की जताई उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के लोगों को विकास को सौगातें देते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लिए 27 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। इससे क्षेत्र में विकास की गति में और तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने संयुक्त कार्यालय भवन नेरवा के लिए दो करोड़, संयुक्त कार्यालय भवन चौपाल के लिए तीन करोड़ रुपये, संयुक्त कार्यालय भवन कुपवी के लिए दो करोड़, दुग्ध अभिशीतन संयंत्र नेरवा के लिए दो करोड़ रुपये, नेरवा बाईपास के लिए 4 करोड़ रुपये, लखावटी पुल के लिए 12 करोड़ रुपये तथा छवाला-चौपाल जलापूर्ति योजना के लिए 2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। नगर पंचायत चौपाल के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चंद्रमोहन ठाकुर ने चौपाल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं के 27 करोड़ रुपये की राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद व्यक्त किया है।