राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खनाग केएसएमसी के नवनियुक्त पदाधिकारी और सदस्य
संंवाद न्यूज एजेंसी
आनी( कुल्लू)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खनाग की वर्ष 2024 से 2027 तक के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से भगवान सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा यशपाल, श्यामा कुमारी, दसमीराम, उषा कुमारी, मेघ सिंह, मीरादेवी, झावेराम, बिशना ठाकुर, डोला सिंह, फिलमा देवी, धनीराम, लता देवी, अनूप कुमार और मिश्रा देवी को कार्यकारिणी में सदस्य चुना गया। पूर्व पंचायत प्रधान बेली राम को सलाहकार बनाया गया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार सचिव पद पर रहेंगे। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसपर वह पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मदनलाल, प्रवल सिंह, सौरभ कुमार, गोविंद सिंह, रणजीत सिंह, राजेश ठाकुर, गुप्तराम, भागचंद, बीता कुमारी, सोतराज, रविंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, उगम राम, मेघसिंह, सीता, रोशनी, राजेश ,उगम ठाकुर, सूरज, आदि मौजूद रहे।