फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ननखड़ी में देव विदाई के साथ भादो मेला संपन्न

विज्ञापन
ननखड़ी में दो दिवसीय भादो मेला में देवी देवताओं केा विदाई देते ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ननखड़ी। ननखड़ी में ऐतिहासिक दो दिवसीय भादो मेले का वीरवार को देव विदाई के साथ समापन हो गया। देवता पल्थान शोली के आगमन से मेले का शुभारंभ और देव विदाई के साथ समापन किया गया। मेले के दौरान देवलुओं ने देवता पल्थान शोली की पालकी और ढोल-नगाड़ों के साथ नाटी डाली। ग्रामीणों ने मेले का खूब आनंद लिया। मेले में दूर-दूर से व्यापारी पहुंचे। रोहड़ू, जुब्बल, कोटखाई, नावर, बागी, नारकंडा और कोटगढ़ से लोग मेले का लुत्फ उठाने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने देवता पल्थान शोली का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की। मंदिर कमेटी के प्रधान दर्शन दास ठाकुर, प्रधान ग्राम पंचायत थाना ननखड़ी राजेश कुमार, उप प्रधान संतोष मेहता, शमशेर ठाकुर, सुदेश कायथ, राम गोपाल, सुभाष ठाकुर और कर्म सिंह मेहता सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि भादो मेला काफी लंबे समय से मनाया जाता है। मेले में दूर-दूर से लोग उपस्थित होते हैं और मेले का आनंद लेते हैं।

ननखड़ी में दो दिवसीय भादो मेला में देवी देवताओं केा विदाई देते ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें