फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: वुशु में पांच स्वर्ण समेत आठ पदक लाए रामपुर के होनहार

विज्ञापन
वुशु चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के साथ रामपुर के ​खिलाड़ी। स्रोत : अकादमी।
विज्ञापन
बीस्ट अकादमी चाटी के खिलाड़ियों ने घुमारवीं में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। घुमारवीं में आयोजित इंटर कॉलेज वुशु चैंपियनशिप में रामपुर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर रामपुर की महिला टीम ने द्वितीय ट्रॉफी और पुरुष टीम ने तृतीय ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के दौरान रामपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन किया। 56 किलोग्राम भार वर्ग में मार्शल खिमटा, 60 किलोग्राम में महेश, 52 किलोग्राम में रिया, 65 किलोग्राम में नितिका और 75 किलोग्राम भार वर्ग में वंशिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं रक्ष्यंत बदरेल और ईशान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए। सुमन मेहता ने भी कड़ा मुकाबला करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। रामपुर के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में पदक जीतने के साथ महिला वर्ग में दूसरा और पुरुष वर्ग में तीसरा स्थान हासिल करना रामपुर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से प्रतियोगिता में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। सभी खिलाड़ी बीस्ट अकादमी में प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। मार्शल खिमटा पहले भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना परचम लहरा चुका है। कई पदक अपने नाम किए हैं।
बीस्ट अकादमी चाटी के संचालक कपिल देव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें