फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: देवता की भव्य शोभायात्रा के साथ कुंगश का बीस आषाढ़ मेला शुरू

विज्ञापन
कुंगश का बीस आषाढ मेला में सास्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं
विज्ञापन
स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बांधा समा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू)। आराध्य पनेउई नाग के मेला मैदान में आगमन के साथ बुधवार को कुंगश में बीस आषाढ़ मेले का शुभारंभ हुआ। तीन से पांच जुलाई तक आयोजित होने वाले मेले में देवता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मेले के शुभारंभ अवसर पर कुंगश पंचायत के प्रधान, प्रतिनिधि बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे और क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर मेले का विधिवत आगाज किया। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए क्षेत्र वासियों को बधाई देते हुए सफल आयोजन के लिए 51 हजार रुपये की राशि भेंट की। इस दौरान स्थानीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, जेपी एन पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर, महिला मंडल देवथानी ने सांस्कृतिक पेश कर मन मोहा। मेले में दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के लोक गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। तीन की पहली सांस्कृतिक संध्या में पूनम सरमैक, तांत्रा बॉयज, अजय चौहान, जबकि चार जुलाई की सांस्कृतिक संध्या में पाल सिंह, रमेश ठाकुर, अरुण जस्टा के अलावा स्थानीय लोक गायक भी अपनी प्रस्तुति देंगे। दैनिक कार्यक्रमों में महिला मंडलों की प्रस्तुतियों के अलावा पुरुषों की वाॅलीबाल और महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष राकेश ठाकुर, उपाध्यक्ष विनय ठाकुर, सचिव प्रताप शर्मा, कोषाध्यक्ष ,हेमंत, देवता के कारदार रूपेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानचार्य निर्मल व अन्य मौजूद रहे।

कुंगश का बीस आषाढ मेला में सास्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं

कुंगश का बीस आषाढ मेला में सास्कृतिक कार्यक्रम पेश करती छात्राएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें