फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कैडेट्स को देश की रक्षा के लिए तत्पर रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मल जीत सिंह सिद्दू रामपुर कॉलेज में कैडेट्स को प्रेरित  करते
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर कॉलेज में आयोजित हो रहे दस दिवसीय आठ एचपी एनसीसी प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कमान अधिकारी ने कैडेट्स को देश की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने का संदेश दिया। कमान अधिकारी ने बताया की हम सभी को जीवन में आने वाली विभिन्न कठिनाइयों का सामना करना चाहिए। कमान अधिकारी ने एनसीसी ऑफिसर कॉलेज और स्कूल एवं सभी जेसीओ के साथ एक बैठक भी की, जिसमें इस बात पर चर्चा की गई की हम कैडेट्स के उत्थान के लिए क्या कर सकते हैं। कमान अधिकारी ने एनसीसी ऑफिसर कॉलेज और स्कूल को निर्देश दिए कि वे वे समय-समय पर अपने कैडेट्स को प्रेरित रहें। इस अवसर पर कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल निर्मल जीत सिंह सिद्धू के साथ एनसीसी ऑफिसर कॉलेज लेफ्टिनेंट अशोक भारद्वाज, राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी से एनसीसी अधिकारी रंजीत सिंह, राजकीय पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आनी से एनसीसी अधिकारी तिलक शर्मा, सीनियर जेसीओ नक्षत्र सिंह सहित सभी जेसीओ और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें