फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: इंजीनियरिंग कॉलेज के पास दिनदहाड़े घूमता दिखा भालू, छात्रों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को शाम पांच बजे के बाद कमरों से बाहर न निकलने की हिदायत
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन ने वन विभाग से पिंजरे लगाने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय महात्मा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज कोटला-ज्यूरी परिसर के पास दिनदहाड़े भालू दिखाई देने से छात्रों और कॉलेज स्टाफ में दहशत का माहौल है। भालू की आवाजाही को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने वन विभाग से उसे पकड़ने के लिए जल्द पिंजरे लगाने की मांग की है। वहीं, हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों को सुरक्षा के मद्देनजर शाम पांच बजे के बाद अपने कमरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। जानकारी के अनुसार, बीते दिन सुबह करीब 10 बजे एक भालू कॉलेज परिसर की बाउंड्री के आसपास घूमता दिखाई दिया। इसे देखकर वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों और अन्य लोगों ने शोर मचाया। इसके बाद भालू परिसर में प्रवेश करने के बजाय दूसरी ओर चला गया। दिन के समय कॉलेज के नजदीक भालू को देखकर विद्यार्थियों में भी डर का माहौल बन गया। इसके बाद छात्रों और स्टाफ ने सुबह-शाम परिसर में सैर करना भी बंद कर दिया है। कॉलेज परिसर की सुरक्षा दीवार बजट के अभाव में अभी तक अधूरी पड़ी है। ऐसे में जंगली जानवरों के परिसर में प्रवेश करने का खतरा बना हुआ है। कॉलेज में सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ाई करते हैं, जबकि कई छात्र हॉस्टल में रहते हैं। सुरक्षा दीवार पूरी न होने से विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

डीएफओ रामपुर और आरओ को लिखा पत्र
कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसिपल एवं निदेशक अमितेश शर्मा ने बताया कि संबंध में डीएफओ रामपुर और आरओ सराहन को पत्र लिखकर जल्द पिंजरे लगाने और भालू को पकड़ने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया है। हॉस्टल में रहने वाले सभी विद्यार्थियों को शाम पांच बजे के बाद कमरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि कॉलेज की अधूरी सुरक्षा दीवार को पूरा करवाने के लिए उच्च अधिकारियों से भी मामला उठाया जा रहा है, ताकि विद्यार्थियों और स्टाफ को सुरक्षित माहौल मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें