फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नित्थर और देहरा पंचायत का कचरा ठिकाने लगाने को स्थान किया चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ निरमंड ने दोनों पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर(कुल्लू)। पंचायत नित्थर और देहरा के जन प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को खंड विकास अधिकारी मृकना देवी ने विकास को लेकर बैठक की। बैठक में दोनों पंचायतों के विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इस दौरान सूखे कूड़े के निष्पादन के लिए नित्थर के मुख्य मार्ग के साथ दोनों ओर जीरो प्वाइंट नित्थर कोयल सड़क और जीरो प्वाइंट नित्थर दुराह सड़क के साथ स्थान चयनित किया गया, जहां कूड़ा फेंकने और जलाने का इंतजाम किया जाएगा। इसके अलावा 15वें वित्तायोग के तहत आई राशि खर्च करने के बारे में भी चर्चा की गई। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष निरमंड दलीप ठाकुर, नित्थर प्रधान जगदीश ठाकुर, देहरा प्रधान सरोज बाला, उप प्रधान देहरा यशपाल कटोच, उप प्रधान नित्थर होशियार चंद सहित दोनों पंचायतों के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें