फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ननखड़ी पंस बैठक में सड़क, बिजली और पेयजल की समस्याएं उठीं

विज्ञापन
ननखड़ी पंचायत समिति सभागार में बैठक के दोरान बीडीसी सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। पंचायत समिति ननखड़ी की त्रैमासिक बैठक में सड़क, बिजली और पेयजल समस्याओं के मुद्दे छाए रहे।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को लेकर भी चर्चा की गई। शुक्रवार को समिति हॉल ननखड़ी में आयोजित बीडीसी की बैठक पंचायत समिति अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी ननखड़ी कामेश्वर चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर समिति को मिले बजट को खर्च करने के साथ पिछले त्रैमासिक खर्चों पर भी चर्चा की गई।
ननखड़ी के विभिन्न वार्डों से पहुंचे समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं बैठक में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के समक्ष उठाकर उन्हें जल्द दूर करने की मांग उठाई। इस दौरान टिक्कर-खमाडी सड़क का मुद्दा जोर-शोर से उठा। वहीं, स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों और विभागों में खाली चल रहे कर्मचारियों के पद, स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों सहित अन्य स्टाफ के रिक्त पदों के मुद्दे खूब गरमाए। वहीं, बिजली और पानी की समस्याओं को भी दूर करने का विभागों से आग्रह किया गया। समिति ने नए मिले बजट को पंचायतों के विकास कार्य पर खर्च करने की सहमति जताई। बैठक में कुछ पंचायतों से मनरेगा के तहत आई अतिरिक्त शैल्फों को भी पारित किया गया। समिति सदस्यों, प्रधान और उप प्रधानों को स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण योजना के बारे में बताया गया। साथ ही मौके पर इस ऐप के प्रयोग करने के बारे में टिप्स दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद राम दासी, समिति उपाध्यक्ष निशा चौहान, ननखड़ी पंचायत उप प्रधान शमशेर ठाकुर, रमेश मेहता, इंद्र दास, गोविंद, लता श्याम, रीता जोशी और बालक राम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें