रामपुर उपमंडल के कापटी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत करती मुख्यातिथि?
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के युवक मंडल कापटी में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बाड़ा की टीम ने मेजबान कापटी को शिकस्त देकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह में भारत मजदूर किसान संगठन प्रदेश अध्यक्ष विमल कांता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहीं।
आयोजक कमेटी और महिलाओं ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि विमल कांता ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। भारत मजदूर किसान मंडल अध्यक्ष महेंद्र पटेल और जिला अध्यक्ष अमर सिंह विशेष अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंची टीमों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा के जौहर दिखाए। मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार राशि से नवाजा। इस मौके पर युवक मंडल चांदपुर प्रधान यशपाल वर्मा, महेंद्र खाची, चिंतराम, श्याम लाल और नीलम सहित कई अन्य मौजूद रहे।