दलाश (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक ने अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर विश्राम गृह लोक निर्माण विभाग दलाश में जागरुकता शिविर का आयोजन किया। बैंक के चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने शिविर की अध्यक्षता की। शिविर में 120 लोगों ने भाग लिया। बैंक के महाप्रबंधक राज नारायण जमालटा ने ग्रामीणों को बैंक की किसानों, बागवानों और कामगारों के लिए चलाई जा रही हितकारी ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बैंक के शिमला जोन के डायरेक्टर देवी सिंह जिस्टु ने भी बैंक की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।