आदी जोगटा ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं की परीक्षा में प्रदेश के अँदर नौंवा स्थान हासिल
हाथ में कैनुला लगाकर दी परीक्षा, हासिल किया नौंवा स्थान
आईआईटी इंजीनियर बनना चाहता है आदी जोगटा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। रोहड़ू दसवीं के परीक्षा परिणाम में दो लड़के और एक लड़की ने मेरिट में स्थान पाया है। नावर क्षेत्र के कोटी गांव के आदी जोगटा ने हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं की परीक्षा में प्रदेश में नौंवां स्थान हासिल किया है। आदी ने दसवीं कक्षा में 700 में से 688 अंक लिए हैं। बेटे की उपलब्धि से परिजनों में भी भारी उत्साह है। दसवीं की परीक्षा देने से पहले ही आदी बुखार की चपेट में आया गया। बुखार तेज होने के कारण परीक्षा से पहले वह आठ दिनों तक आईजीएमसी शिमला में एडमिट रहा। बीमार अवस्था में उसने परीक्षा की तैयारी की। हाथ में कैनुला लगाकर परीक्षा दी। इसके बावजूद आदी ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया। वह ग्लोरी पब्लिक स्कूल रोहड़ू का छात्र है। वह आगे नान मेडिकल की पढ़ाई करना चाहता है। आईआईटी इंजीनियर बनना उसका लक्ष्य है। बेटे की उपलब्धि से पिता प्रमोद जोगटा और माता रीचा जोगटा भी खुश है। उनका कहना है कि बेटे ने उनका नाम पूर प्रदेश में रोशन किया है।