रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सीमित बस अड्डा रामपुर ने नगर परिषद रामपुर के वार्ड-नौ खनेरी में वित्तीय एवं डिजिटल बैंकिंग जागरुकता शिविर लगाया। शिविर में शाखा प्रबंधक सरस्वती कैंथला ने लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ऑनलाइन बैंकिंग, सपनों का संचय, किसान क्रेडिट कार्ड, महिलाओं के लिए सशक्त महिला ऋण योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रमेश चंद, पीयूष मेहता, प्रवीण चौहान, अनिल मेहता, चंद्र प्रभा, ज्वाला देवी और सतीश सहित कई अन्य मौजूद रहे।