फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कन्या स्कूल रामपुर की छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
बाल मेला में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद कन्या स्कूल की छात्राओं को स्कूल में स्वागत करते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की छात्राओं ने जिला स्तरीय बाल मेले में शानदार प्रदर्शन किया है। वरिष्ठ प्रवक्ता इतिहास कन्या स्कूल रामपुर के एसएस टैगोर ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिक्कर (रोहडू) में 14 से 15 नवंबर तक आयोजित जिला स्तरीय बाल मेले में रामपुर स्कूल की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं। छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम और समूह नृत्य में तृतीय स्थान हासिल किया है, जिससे स्कूल में खुशी का माहौल बना हुआ है। इससे पहले स्कूल की छात्राओं ने ब्लॉक स्तरीय बाल मेला में प्रश्नोत्तरी, समूह नृत्य, साइंस मॉडल और टीएलएम गणित में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसके बाद उन्होंने जिला स्तर प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका शिक्षा चौहान और मीरा ने प्रभारी की भूमिका निभाई। विद्यालय की प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने जीतपर छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें