फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डंसा में महिलाओं को बताईं बैंक की योजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डंसा (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की रामपुर बस स्टैंड शाखा की ओर से डंसा पंचायत में ग्रामीण स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों ने महिलाओं को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में पंचायत प्रधान अनीता देवी, उपप्रधान प्रेम कुमारी विशेष रूप से मौजूद रहीं। शाखा प्रबंधक स्नेहलता और अन्य बैंक कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सपनों के संचय योजना के बारे में विस्तार से बताया। ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और अन्य बैंकिंग सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई। बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, पात्रता और योजनाओं से मिलने वाले लाभों के बारे में अवगत करवाया। साथ ही लोगों से बैंक की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बैंक की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बैंकिंग सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी सीधे मिलती है। इस मौके पर शोभा कुमारी, राम दासी, गुड्डी देवी, सेवा दासी, सुनीता, सीता और ऊषा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें