नोगली (रामपुर बुशहर)। शनिवार को खखरोला गांव में राज्य सहकारी बैंक नोगली शाखा ने ग्राम स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। नाबार्ड के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने डिजिटल बैंकिंग और बैंक की विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी हासिल की।
सहकारी बैंक नोगली शाखा के सहायक शाखा प्रबधंक नवीन डोल्टा ने कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न स्कीमों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, हिमपेसा एप, केसीसी लोन, जनधन योजना और मोबाइल बैंकिंग सहित कई अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान नाबार्ड की ओर से प्रायोजित विभिन्न ऋण संबंधी योजनाओं को लेकर भी लोगों को अवगत करवाया गया। इस मौके पर मोहिंद्र ठाकुर, तारा देवी, दिला राम, चरण दास, योगराज ठाकुर, सरस्वती ठाकुर, इंद्रा ठाकुर, शेर सिंह जोक्टा, तारा चंद और मेध राम सहित कई अन्य मौजूद रहे।