फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बांग्लादेश में हो रही हिंसा पर जताया रोष

विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंसात्मक घटनाओं पर  रोक लगाने के लिए धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने सौंपा ज्ञाप
विज्ञापन
एसडीएम के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद जेनेवा को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। बांग्लादेश में हिंसात्मक घटनाओं को लेकर रामपुर के धार्मिक और सामाजिक संगठनों ने रोष जताया है। इन संगठनों ने बांग्लादेश में हिंसा, हिंदुओं की लगातार घट रही संख्या, वहां के धरोहर पुराने मंदिरों और मूर्तियों की तोड़-फोड़ हिंदू बहन-बेटियों के साथ अत्याचार, शारीरिक शोषण, हिंदुओं की दुकानों और घरों में लूट और नरसंहार जैसी घटनाओं पर चिंता जताई है। संगठनों ने एसडीएम रामपुर निशांत तोमर के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद जेनेवा को ज्ञापन भेजकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। साथ ही जिन हिंदुओं और अल्पसंख्यकों ने अपना सब कुछ खो दिया है, उनके लिए योजनाबद्ध तरीके से मदद पहुंचाने और भविष्य में मानवाधिकार हनन के मामले रोकने व हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए योजना बनाने की भी मांग रखी है। इस प्रतिनिधिमंडल में ठाकुर सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट, विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, आर्ट ऑफ लिविंग, मानव उत्थान सेवा समिति, सर्व हितकारी व्यापार मंडल, निरंकारी मिशन, राधा स्वामी सत्संग व्यास, डीजे नेशन, वेदांत सेवा समीति, आर्यवर्त सोसायटी, ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, गायत्री परिवार, अग्रवाल सभा, सेवा भारती, महावीर मंदिर समिति रामपुर सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि, सीए, अधिवक्ता, प्रोफेसर सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें