फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बागीपुल-जाओं सड़क यातायात के लिए बाधित

विज्ञापन
निरमंड की बागीपुल-जाओं सडक़ यातायात के लिए अवरूद्ध। संवाद
विज्ञापन
स्कूली बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड उपमंडल की बागीपुल-जाओं सड़क पर शुक्रवार को यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। लगातार बारिश के कारण जगह-जगह मलबा और पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। यातायात ठप होने से बागीपुल, जाओं और आसपास के गांवों का संपर्क कट गया है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा ठप होने से स्कूली बच्चे, कर्मचारी और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। यदि बारिश का सिलसिला यूं ही रहा, तो आगामी दिनों में ग्रामीणों को और परेशानी झेलनी पड़ेगी। उधर, लोक निर्माण विभाग निरमंड के सहायक अभियंता राकेश नेगी ने बताया कि जैसे ही मौसम साफ होता है, वैसे ही मशीन भेज दी जाएगी। बाधित सड़क को जल्द यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें