फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भारी बारिश से नंती खड्ड का स्पिलवे चैनल टूटा, बढ़ा जलस्तर

विज्ञापन
नंती खड्ड का बढ़ा जलस्तर, लोगों को सतर्कता बरतने की अपील। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
सतलुज नदी भी उफान पर, लगातार बारिश ने बढ़ाई 15/20 क्षेत्र के लोगों की परेशानी
विज्ञापन

प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों से सावधान रहने की दी हिदायत

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। भारी बारिश के कारण शुक्रवार को उपमंडल रामपुर के 15/20 क्षेत्र की नंती खड्ड का अचानक जलस्तर बढ़ गया। ऐसे में खड्ड पर बनी गानवी-2 पावर हाउस के जलाशय क्षेत्र के साथ स्पिलवे चैनल क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे खड्ड का जलस्तर बढ़ गया है। रामपुर के एसडीएम ने क्षेत्रवासियों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है। यह क्षतिग्रस्त स्थल मंगलू बाजार के पास है, जहां जलाशय के समीप बना एक पुल भी प्रभावित हुआ है। उपमंडल रामपुर में लगातार हो रही बारिश से लोगों में चिंता का माहौल है। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, नदी-नालों का पानी सतलुज नदी में समा रहा है, जिससे सतलुज नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। सतलुज बेसिन में हूटरों के जरिये लोगों को नदी के किनारे न जाने के लिए सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बीते बुधवार से हो रही भारी बारिश के कारण क्षेत्र की खड्डों और नालों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। खड्डों के तेज बहाव से परियोजना क्षेत्र में बनी संरचनाओं पर दबाव बढ़ गया है। इस कारण स्पिलवे चैनल को क्षति पहुंची है। इस घटना में किसी प्रकार की जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। परियोजना प्रबंधन और संबंधित विभागों ने क्षतिग्रस्त स्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। तकनीकी टीम जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू करेगी और आवश्यक सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। वहीं, गानवी खड्ड में बढ़े जलस्तर के कारण परियोजना के बुनियादी ढांचे को खतरा पैदा हो गया है। एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन और नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है। उन्होंने उपमंडल के लोगों से खड्ड और नदी-नालों के करीब जाने से बचने की हिदायत दी है। उन्होंने समय-समय पर प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी किए जा रहे दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

नंती खड्ड का बढ़ा जलस्तर, लोगों को सतर्कता बरतने की अपील। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें