पदम स्कूल रामपुर में बैग फ्री डे पर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का किया आयोजन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम उत्कृष्ट राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में शुक्रवार को बैग फ्री डे पर पदम स्कूल के हुनरबाज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में चार सदन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने एकल गान जूनियर, एकल गान सीनियर, रैंप वॉक और एकल नृत्य प्रस्तुतियां पेश कर वाहवाही बटोरी। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, बॉलीवुड और भजन गाकर समां बांधा। वाद्य संगीत जूनियर वर्ग में रोनित प्रथम रहे। इनके अलावा शुभम, हर्षुल द्वितीय और मोहित तृतीय रहे। कनिष्ठ वर्ग में यूनिक प्रथम, निखिल द्वितीय और पीयूष ने तृतीय स्थान हासिल किया। एकल गान जूनियर वर्ग में स्वरागिनी प्रथम रहीं। वहीं, अंशुल द्वितीय और काव्या तृतीय रहीं। कनिष्ठ वर्ग में मोव्योम, पीयूष, दिव्यांश ने द्वितीय और विक्रांत ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग एकल नृत्य में शिवानी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में रिया प्रथम, निखिल द्वितीय और ट्रिशा व आंचल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डीडी शर्मा, तिलक राज, मनीषा सोनी, ममता गौतम और अदिति सूद ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रधानाचार्य राजेश परमार ने कहा कि स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के हुनर को मंच देना है। बारिश होने के बावजूद भी कार्यक्रम में विद्यार्थियों की अधिक संख्या रही। स्कूल में शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण एक दिन पहले से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूलों में 12 जुलाई से 12 अगस्त तक छुट्टियां होंगी। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शुक्रवार को बच्चों की अंतिम परीक्षा हुई।
पदम स्कूल रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देता छात्र। संवाद