फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बधाल स्कूल के विद्यार्थियों ने नाटी पर मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बधाल में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में स्कूल प्रधानाचार्य प्रेम चंद नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे और उन्होंने मेधावियों को पुरस्कार किया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खूब समां बांधा। खासकर नाटी की प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन


स्कूल उप प्रधानाचार्य दिनेश भलूनी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें उन्होंने सालभर की स्कूल की गतिविधियों और अन्य उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की। समारोह में शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में अव्वल रहने वाले कार्तिक, शुभम, प्रिया, अंशु वर्मा, आयुष, समीक्षा, अनिश, तान्या, नितिका, आंचल, राजेश्वरी, दीपिका, सान्या, रोमिता, रितेश, महेंद्र, साहिल, अलिशा, मोनिका, ललिता, हंशिका, आंचल, सीता राम, काव्यांश, नैतिक, शबीना, श्रेया, रोमिता, विजय, सुनील, लक्ष्मी, श्वेता, मधु, महेंद्र और हर्षित सहित अन्य मेधावियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसएमसी सदस्य, अभिभावक और स्कूल के शिक्षक और गैर-शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें