फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरी ढांक में दरारें, सड़क पर सफर खतरनाक

विज्ञापन
लूहरी-दलाश सड़क पर स्थित ओवरी ढांक। यहां अक्सर चट्टानें गिरने का खतरा रहता है। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। क्षेत्र की लूहरी-दलाश मुख्य सड़क पर ओवरी ढांक में दरारें आने से हादसे की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर न सरकार, न प्रशासन और न ही लोक निर्माण विभाग गंभीर है। ऐसे में रोजाना ग्रामीणों को खतरे के साये में सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दलाश-लूहरी सड़क क्षेत्र की मुख्य सड़क है। इस सड़क पर दिनभर सैकड़ों वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। यह मार्ग दलाश क्षेत्र की करीब दस पंचायतों को जोड़ता है। ऐसे में हजारों लोगों को ओवरी ढांक के पास हमेशा डर के साये में सफर करना पड़ रहा है। ढांक में दरारें आने के कारण बरसात और सर्दियों के मौसम में यहां पर कई बार बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर गिरी रहती हैं। कुछ साल पहले सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। कई बार दिन के समय में भी इस जगह पर हल्के पत्थर गिरते रहते हैं, जिस कारण वाहन चालकों सहित लोगों को खतरे के साये में आवाजाही करनी पड़ रही है। यदि सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग समय रहते इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं करेंगे तो भविष्य में कभी भी बड़ी अनहोनी घट सकती है क्योंकि ढांक के पास से सड़क भी बहुत संकरी है। मोहर सिंह, सतीश कुमार और ममता ठाकुर सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से ओवरी ढांक में पड़ी दरारों का समाधान करने की मांग उठाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग दलाश के एसडीओ संजय शर्मा ने कहा कि सड़क के दोनों ओर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। वहीं, समस्या का समाधान करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें