पटियाला में आयोजित बाबा शेख फरीद आगमन कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुतियां देते किन्नौरी कलाकार। संव
सोनी स्टार और खेल संस्कृति क्लब उरनी संस्कृति की बिखेर रहा चमक
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उत्तर क्षेत्र कला सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सौजन्य से पंजाब के पटियाला में बाबा शेख फरीद आगमन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर के कलाकार अपना हुनर दिखा रहे हैं। वहीं, किन्नौर जिले के कलाकार अपनी समृद्ध संस्कृति की चमक बिखेर रहे हैं। 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट कलाकार भाग ले रहे हैं। इसमें जिसमें मणिपुर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के संस्कृत दल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के माध्यम से वर्ष 2019-20 के जिला स्तरीय मुख्यमंत्री उत्कृष्ट युवा मंडल सम्मान प्राप्त कर चुका सोनी स्टार और खेल संस्कृति क्लब उरनी को भी इसमें में आमंत्रित किया गया है। क्लब को कार्यक्रम के दौरान पंजाब के विभिन्न स्थानों पर पुरस्कृत भी किया गया है। उत्तर क्षेत्र कला सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के समन्वयक राजेश बस्सी ने कहा कि जिला किन्नौर के समृद्ध संस्कृति कार्यक्रम का प्रदर्शन क्लब के कलाकारों ने किया। कलाकारों ने कायड़, बाह-कायग और किन्नौरी नाटी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम में जिला किन्नौर के शहनाई वादक लायक राम नेगी की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। सांस्कृतिक दल के लोक गायिका कुमारी छेरिंग डोल्मा, राजकुमार सोनी दल प्रभारी के साथ करीब 15 लोगों के समूह ने बाबा शेख फरीद आगमन पर्व में भाग लेकर खूब वाहवाही लूटी।