फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी क्षेत्र और हेलीपेड में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियान के तहत पोस्टर मेकिंग में छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। स्वछता पखवाड़े के तहत नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने झाकड़ी और आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। एसजेवीएन ऑफिसर लेडिज क्लब की अध्यक्ष अनामिका कुमार की अगुवाई में हेलीपेड और बावड़ी की सफाई की गई। स्वच्छता अभियान के तहत बावड़ी के साथ लगी झाड़ियों की कटाई की गई और प्लास्टिक कचरा एकत्रित कर निष्पादन के लिए भेजा गया। वहीं, परियोजना प्रमुख मनोज कुमार की अध्यक्षता में नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने मानसरोवर रामलीला कला केंद्र झाकड़ी के सहयोग से दुर्गा मंदिर झाकड़ी और बहुउद्देशीय भवन झाकड़ी के पास स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में राम लीला कला मंच और दुर्गा मंदिर की सफाई की गई। कार्यक्रम में मानसरोवर रामलीला कला केंद्र झाकड़ी के 25 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। इस स्वच्छता अभियान में ऑफिसर लेडीज क्लब और स्टाफ लेडीज क्लब की 25 महिलाओं ने भाग लिया। वहीं, राजकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय झाकड़ी में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 81 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर परियोजना प्रमुख मनोज कुमार सहित एनजेएचपीएस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें