फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नगर परिषद हॉल में कल मनाई जाएगी बाबा साहिब की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा मंडल रामपुर, सराहन और ननखड़ी संयुक्त रूप से करेगा कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती रामपुर में 14 अप्रैल को मनाई जाएगी। नगर परिषद हॉल रामपुर में भाजपा मंडल रामपुर, ननखड़ी और सराहन की ओर से संयुक्त रूप से कार्यक्रम का किया जाएगा। अनुसूचित जाति मोर्चा सराहन के अध्यक्ष अमोलक राम ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं को सूचित किया है कि डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार इस कार्यक्रम को रामपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के तीनों मंडलों सराहन, रामपुर और ननखड़ी की ओर से संयुक्त रूप से मनाया जा रहा है। उन्होंने सराहन मंडल के सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निवेदन किया है कि इस कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी निष्ठा का परिचय देते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें