फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: प्राथमिक उपचार के लिए लग रही 25 से 60 किलोमीटर की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खमाडी में चार वर्ष से लटका ताला
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक, फार्मासिस्ट सहित अन्य पद पड़े खाली

हजारों ग्रामीणों को घरद्वार पर नहीं मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार और आयुर्वेदिक विभाग भले ही ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावे करे, लेकिन आज भी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग प्राथमिक उपचार के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय कर रहे हैं। ऐसी ही हालत ननखड़ी तहसील के आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खमाडी की है, जहां स्वास्थ्य केंद्र तो खुला, लेकिन स्टाफ की तैनाती न होने से हजारों ग्रामीणों का स्वास्थ्य राम भरोसे चल रहा है। आलम यह है कि चार वर्ष से स्टाफ की तैनाती न होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका हुआ है और ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 25 से 60 किलोमीटर तक का सफर तय करना पड़ रहा है। गौर हो कि रामपुर आयुर्वेदिक विभाग के स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की खासी कमी चल रही है। चिकित्सकों सहित स्वास्थ्य कर्मियों के पद रिक्त होने से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं चरमरा गई हैं और ग्रामीणों को इन स्वास्थ्य केंद्रों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र खमाडी में भी बीते चार वर्ष से चिकित्सक, फार्मासिस्ट, एएनएम सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद रिक्त पड़े हैं। स्टाफ न होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटका हुआ है। ग्रामीणों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तो दूर प्राथमिक उपचार तक की सुविधा नहीं मिल रही हैं। स्वास्थ्य केंद्र में रिक्त पदों के कारण पंचायत के ग्रामीण 25 किलोमीटर दूर ननखड़ी या फिर 60 किलोमीटर दूर रामपुर पहुंचकर उपचार करवाने को मजबूर हैं। यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए निजी घर में खोला गया है, लेकिन स्टाफ न होने से स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है।

जल्द सुधारी जाए स्वास्थ्य व्यवस्था
खमाडी पंचायत प्रधान शरद वर्मा, मोहन चौहान, केदार चौहान, काहन चंद, विनोद चौहान, अशोक, चुन्नी लाल, प्रेम लता सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से स्टाफ न होने के कारण ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार तक की सुविधा नहंी मिल रही। मामूली सी बीमारी होने पर भी ग्रामीण कई किलोमीटर का सफर तय करने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और आयुर्वेदिक विभाग से खमाडी में रिक्त पड़े पदों को जल्द भरने और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिक्त पदों को लेकर सरकार से समय समय पर पत्राचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि स्वास्थ्य केंद्र में जल्द स्टाफ की तैनाती होगी। - प्रदीप शर्मा, बीएमओ, आयुर्वेदिक विभाग रामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें