रामपुर बुशहर । रामपुर उपमंडल के अंतर्गत दोफदा पंचायत में स्वस्थ भारत फाउंडेशन की ओर से 26 मई को आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर में योग्य प्रशिक्षित चिकित्सक और आयुर्वेदाचार्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। इसमें पंजीकरण शुल्क 20 रुपये रखा गया है। शिविर में दवाइयां भी उचित मूल्य पर दी जाएंगी। संवाद