लूहरी में जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दिखाया दम
निथर, निरमंड और मनाली के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञान मॉडल, गणित ओलंपियाड, साइंस स्किट प्रतियोगिताओं का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लूहरी में 16 और 17 अक्तूबर को 33वीं जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यालयों के विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। इस दौरान क्विज, इनोवेटिव साइंस मॉडल, गणित ओलंपियाड, साइंस एक्टिविटी कॉर्नर, साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट और साइंस स्किट प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
क्विज की कनिष्ठ वर्ग में वीनस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल निथर की आयना और अगस्त्य चौहान ने पहला स्थान हासिल किया। वरिष्ठ श्रेणी में स्काई स्मार्ट निरमंड की वंशिका और हेमंत प्रथम रहे। सीनियर सेकेंडरी श्रेणी में स्नोवर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की गौरी और वंशिका ठाकुर ने बाजी मारी।
इनोवेटिव साइंस मॉडल की कनिष्ठ श्रेणी में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दलाश के तनिष्क प्रथम रहे। वरिष्ठ श्रेणी में डे स्टार स्कूल मनाली के समर्थ कश्यप ने पहला स्थान हासिल किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निरमंड के भूपेश तीसरे स्थान पर रहे। गणित ओलंपियाड की वरिष्ठ श्रेणी में निरमंड स्कूल की वंशिका ने दूसरा और सीनियर सेकेंडरी श्रेणी में इसी विद्यालय के सुमित ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साइंस एक्टिविटी कॉर्नर की कनिष्ठ श्रेणी में वीनस पब्लिक स्कूल निथर की आस्था प्रथम रहीं। वरिष्ठ श्रेणी में स्नोवर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा की वैदेही शर्मा ने पहला और वीनस पब्लिक स्कूल निथर के संगम शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
साइंस स्किट प्रतियोगिता में डे स्टार स्कूल मनाली की टीम प्रथम रही। ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल बंजार की टीम ने दूसरा और हिमालयन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल आनी की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल बंजार के आदित्य को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निउल को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार दिया गया। साइंटिफिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट प्रतियोगिता में भी विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी परियोजनाएं प्रस्तुत कीं।