नेरवा (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक की नेरवा शाखा ने शाखा प्रबंधक अंशुल चौहान और कार्यकारी सहायक टीटू शर्मा की अध्यक्षता में कलारा में जागरुकता शिविर लगाया। लोगों को बैंक की डिजिटल सेवाओं और योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, महिला ऋण योजना और केसीसी आदि की जानकारी प्रदान की गई। लोगों को बचत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। संवाद