फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जेसीबी के नीचे दबने से ऑपरेटर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। मड़ावग से जुब्बड़ की तरफ जा रही एक जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऑपरेटर मनोज शर्मा (22) पुत्र जीत सिंह शर्मा निवासी गढ़ा, डाकघर एवं तहसील नेरवा की जेसीबी के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को जेसीबी के नीचे से निकाला और सिविल अस्पताल चौपाल पंहुचाया, जहां पर पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रशासन की ओर से एसडीएम चौपाल नारायण सिंह चौहान ने मृतक के परिजनों को 25,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की है। थाना चौपाल में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें