फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विज्ञान की नवीनतम खोजों और महत्व के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
तकलेच स्कूल में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत लगाई कार्यशाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय विशेषज्ञ संसाधन व्यक्ति के रूप में छात्र पदम स्कूल रामपुर के प्रशिक्षित विज्ञान स्नातक जगदेव चंद शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीन आविष्कारों के साथ वैश्वीकरण के इस दौर में विज्ञान की नवीनतम खोजों एवं विज्ञान के महत्व के बारे में कक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। इको फेंड्ली ग्रीन विज्ञान पर आधारित आविष्कारों पर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। साइबर क्राइम सुरक्षा से भी बच्चों को अवगत कराया। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने जगदेव चंद शर्मा का आभार जताया। इस मौके पर प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र अशोक मेहता, वरिष्ठ प्रवक्ता नेक राम चौहान, सुनील मेहता, गोविंद सिंह शाक्य, ममता कायथ, संजय नेगी, विजयपाल, दीपक, नरेश, शशी नेगी, उषा, नरेश ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें