फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: तंबाकू मुक्त समाज निर्माण के लिए नारकंडा में निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारकंडा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारकंडा के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली स्कूल परिसर से शुरू हुई और बाजार से होकर पीएचसी नारकंडा पहुंची। रैली के माध्यम से लोगों को तंबाकू का त्याग करने और तंबाकू मुक्त समाज बनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न चार्ट और पोस्टर तैयार किए, जिनमें तंबाकू मुक्त समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में पीएचसी नारकंडा की ओर से सर्वश्रेष्ठ चार्ट बनाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें