नशामुक्ति अभियान के तहत घूंसा स्कूल में जागरूकता रैली निकाली। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
रोहड़ू। राजकीय माध्यमिक पाठशाला घूंसा में वीरवार को नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के विद्यार्थियों, अध्यापकों और अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के संस्कृत अध्यापक नारायण चंद ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को बर्बाद करने के साथ-साथ पूरे समाज को प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।